Tuesday, 10 April 2018

चंपारण में PM मोदी ने पढ़े कसीदे- नीतीश जी, आपका धैर्य तारीफ के काबिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोतिहारी में चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. पीएम बोले कि नीतीश जी की अगुवाई में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है. लेकिन दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में शांति का संदेश दिया.

पढ़ें नीतीश की तारीफ में क्या बोले प्रधानमंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नीतीश जी और सुशील जी के नेतृत्व में बिहार ने जो कार्य बीते दिनों करके दिखाया है, उसने सभी का हौसला बढ़ा दिया है. बिहार एक मात्र ऐसा राज्य था, जहां स्वच्छता का दायरा 50% से कम था  लेकिन मुझे बताया गया कि एक हफ्ते के स्वच्छाग्रह अभियान के बाद बिहार ने इस बैरियर को तोड़ दिया.

बिहार से लगातार आई हिंसा की खबरें

आपको बता दें कि हाल ही में 2 अप्रैल को SC/ST एक्ट के खिलाफ हुई हिंसा में बिहार में काफी हंगामा हुआ था. वहीं मंगलवार को भी आरक्षण के विरोध में भी बिहार में काफी हिंसा हुई है. इसके अलावा रामनवमी के मौके पर निकाले गए जुलूस के बाद से बिहार में काफी हिंसा हुई थी जिसको लेकर बिहार सरकार निशाने पर आई थी. रामनवमी जुलूस के बाद फैली हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी और काफी दिनों तक कई जिलों में आगजनी-तोड़फोड़ हुई थी.

और क्या बोले प्रधानमंत्री...

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले सौ वर्ष में भारत की 3 बड़ी कसौटियों के समय बिहार ने देश को रास्ता दिखाया है, जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तो बिहार ने गांधी जी को महात्मा बना दिया, बापू बना दिया.

PM बोले कि चलो चंपारण के नारे के साथ, हजारों स्वच्छाग्रही यहां जुटे हैं. आपके इस उत्साह, इस उमंग, इस ऊर्जा को, राष्ट्र निर्माण के प्रति आपकी आतुरता को, बिहार के लोगों की अभिलाषा को, मैं प्रणाम करता हूं, नमन करता हूं.

Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Sunday, 8 April 2018

RBI ने नहीं बदली ब्याज दरें, सस्ते कर्ज का इंतजार और बढ़ा

भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. पिछली तीन नीतिगत बैठकों में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखी है. पिछले साल अगस्त में रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर छह प्रतिशत किया गया था, जो इसका छह साल का निचला स्तर है.

छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक ऐसे समय में हुई है, जब सरकार ने जोर देकर कहा है कि 2017-18 के लिए राजकोषीय घाटा और राजस्व घाटा आम बजट के संशोधित अनुमान से कम रहेगा.

मजबूत होगी जीडीपी:

जीडीपी ग्रोथ को लेकर आरबीआई ने सकारात्मक रुख अपनाया है. 2017-18 के 6.6 फीसदी के मुकाबले 2018-19 में जीडीपी की रफ्तार 7.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है.

आरबीआई ने कहा कि इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में यह 7.3 फीसदी से 7.6 फीसदी के बीच रह सकती है. इस दौरान इकोनॉमी के सामने खड़ी चुनौतियां भी संतुलित रहेंगी.

बिटकॉइन पर बड़ा एक्शन:

भारतीय रिजर्व बैंक ने बिटकॉइन पर लगाम कसने के लिए बड़ा फैसला लिया है. आरबीआई ने साफ किया है कि त्वरित प्रभाव से आरबीआई उन संस्थाओं, कारोबारियों और व्यक्तियों को कोई सेवा नहीं देगा, जो बिटकॉइन में डील करते हैं.

Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Saturday, 7 April 2018

यूपी पुलिस के 13 अधिकारियों पर डकैती और गोली मारने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने 13 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ डकैती और गोली मारने के आरोप में केस दर्ज किया है. यूपी पुलिस ने ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है. जिन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, उनमें SWAT टीम के मुखिया और थानाध्यक्ष भी शामिल हैं.

इन 13 पुलिस अधिकारियों पर आरोप है कि इन लोगों ने फर्रुखाबाद जिले के एक घर में गोलीबारी की और फर्जी मुठभेड़ को अंजाम दिया, जिसमें एक लड़के के पैर में गोली लगी. ये घटना 21 फरवरी की है, जिसके बाद परिवार वालों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश पर यूपी पुलिस को अपने ही अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा है.

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में दावा किया था कि यूपी में उनके कार्यकाल के दौरान एक भी फर्जी मुठभेड़ नहीं हुई. योगी आदित्यनाथ ने कहा था, ‘एक भी फर्जी एनकाउंटर नहीं हुआ. मैं यूपी में हर किसी की सुरक्षा की गारंटी लेता हूं. अपराधियों, देश विरोधी और समाज विरोधी तत्वों को यूपी में कानून का डर होना चाहिए. हम नतीजे भी देख रहे हैं.’

Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 6 April 2018

जानें क्यों बरी हो गए सैफ अली खान, वहीं फंस गए सलमान खान

जोधपुर: जोधपुर की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दो काले हिरणों का शिकार करने के मामले में गुरुवार को पांच साल कारावास की सजा सुनाई जिसके बाद उन्हें जोधपुर केन्द्रीय कारागार ले जाया गया. अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि अदालत ने इस मामले में आरोपी अन्य कलाकारों सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे, तब्बू और नीलम तथा एक स्थानीय निवासी दुश्यंत सिंह को‘‘ संदेह का लाभ’’ देते हुए बरी कर दिया.

उधर, सलमान खान (52) को अदालत परिसर से पुलिस वाहन में जोधपुर केन्द्रीय कारागार ले जाया गया. चूंकि सलमान को तीन वर्ष से ज्यादा की सजा हुई है, इसलिए उन्हें जमानत के लिए ऊपरी अदालत में अर्जी देनी होगी. सलमान को चौथी बार जोधपुर केन्द्रीय कारागार ले जाया गया है. इससे पहले वह कुल 18 दिनों के लिए तीन बार वर्ष 1998, 2006 और2007 में भी जोधपुर जेल में रह चुके हैं.

सलमान पर आरोप था कि उन्होंने जोधपुर के निकट कांकाणी गांव के भागोडा की ढाणी में दो काले हिरणों का शिकार किया. यह घटना‘ हम साथ साथ है’’ फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्टूबर 1998 की है. काली शर्ट पहने सलमान आज सुबह अपने अंगरक्षक के साथ अदालत पहुंचे थे. फैसला सुनाए जाने के वक्त अन्य आरोपी सिने कलाकार भी अदालत कक्ष में मौजूद थे. कुछ के परिजन भी साथ आए थे.

Source:-Zee News

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 5 April 2018

जब अमित शाह ने सभा में पूछा, बताइये मेरे बाद भाजपा अध्यक्ष कौन होगा? तो...

जम्मू: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस में विचारधारा का अभाव बताते हुए कहा कि जो पार्टी एक परिवार के हितों तक सीमित है, वह देश के हित में काम नहीं कर सकती.

शाह ने 'वंशवाद' के शासन पर हमला बोलते हुए अपना उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि जब 1982 में वह पार्टी से जुड़े तो उस समय उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी, लेकिन आज वह पार्टी अध्यक्ष हैं.

शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के पहली पीढ़ी के नेता थे और उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी. यह आंतरिक लोकतंत्र है.

उन्होंने कहा कि क्या कोई मुझे बता सकता है कि मेरे बाद भाजपा अध्यक्ष कौन होगा? कोई नहीं बता सकता. लेकिन कोई भी यह आसानी से बता सकता है कि कांग्रेस में सोनिया गांधी के बाद अध्यक्ष कौन होगा? 

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing